लो-वोल्टेज व अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान

दलसिंहसराय. शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण, सभी इलाके के बिजली उपभोक्ता लो वोल्टेज व अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान हैं़ बिजली रहने की स्थिति में भी लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते़ फिर बिजली आने-जाने का भी कोई नियत समय नहीं हैं पिक आवर खासकर शाम के वक्त […]
दलसिंहसराय. शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण, सभी इलाके के बिजली उपभोक्ता लो वोल्टेज व अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान हैं़ बिजली रहने की स्थिति में भी लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते़ फिर बिजली आने-जाने का भी कोई नियत समय नहीं हैं पिक आवर खासकर शाम के वक्त तो अक्सर बिजली के दर्शन दुर्लभ होते हैं़ अगर कभी दर्शन हो भी जाये तो ये महज कुछ मिनटों की मेहमान होती है़ बाजारु उपभोक्ता तो किसी तरह जेनेरेटर सुविधा का उपभोग कर अपना काम चला लेते हैं़ लेकिन ज्यादा फजीहत ग्रामीण उपभोक्ताओं की होती है़ उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग विपत्र वसूली में मुस्तैदी दिखाती है़ गलत विपत्र भेज कर अधिक राशि की डिमांड भेजी जाती है़ उपभोक्ता विपत्र सुधार का आवेदन देकर जब विभाग से संशोधनों का अनुरोध करते हैं तो महीनों चक्कर लगाने के बावजूद सुधार नहीं किया जाता बल्कि हरेक माह सूद समेत राशि जोड़कर विपत्र भेजी जाती है़ अगर उपभोक्ताओं ने विपत्र सुधार होने की आस में बढ़ी राशि का भुगतान नहीं किया तो विभाग के लोग पहुंच कर जबरन उनकी लाइन काट देते हैं़ अगर किसी ने विरोध की हिमाकत की तो फिर उनके विरुद्ध कार्रवाई बढ़ा दी जाती है़ उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि विभाग अगर विपत्र वसूली में मुस्तैदी दिखाती है तो फिर निर्बाध सेवा देने में क्यों पीछे रह जाता है़ वहीं लो वोल्टेज की समस्या के भी निदान की मांग की गयी़ स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारी उपभेक्ताओं के आरोपों को बेबुनियाद बताते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










