साइबर बदमाशों ने महिला के बैंक अकाउंट से 49 हजार रुपये उड़ाये

साइबर अपराधियों ने एक उपभोक्ता के बैंक अकाउंट से 49 हजार रुपये उड़ा लिये
समस्तीपुर. साइबर अपराधियों ने एक उपभोक्ता के बैंक अकाउंट से 49 हजार रुपये उड़ा लिये. मामले में पीड़िता पूसा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गौड़ाा वार्ड आठ निवासी सुनील राम की पत्नी उषा कुमारी ने बुधवार को साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी. बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक में उसका अकाउंट है. बीते 10 जुलाई को उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का कॉल किया. उसने बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक ने उसका एटीएम कार्ड जारी किया गया है. उसने बैंक अकाउंट का डिटेल मांगा. पीड़िता ने अपने बैंक अकाउंट का डिटेल बताया. फिर उसने बताया कि आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया है. उसने ओटिपी का नंबर मांग लिया. इसके बाद उसने बारी बारी से उसके बैंक अकाउंट से 49 हजार रुपये गायब कर लिया. साइबर थाना केअपर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










