आऊड व इवेन खत्म करने की मांग

पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पोर्टिको में टीसीए ढोली के दर्जनों कृषि स्नातक छात्र व छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करते हुए धरना पर बैठ गये. हड़ताली छात्रों ने निदेशक प्रशासन के नाम लिखित आवेदन में कहा है कि हमलोगों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन अत्याचार कर रही है. एक ही नियम को […]
पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पोर्टिको में टीसीए ढोली के दर्जनों कृषि स्नातक छात्र व छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करते हुए धरना पर बैठ गये. हड़ताली छात्रों ने निदेशक प्रशासन के नाम लिखित आवेदन में कहा है कि हमलोगों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन अत्याचार कर रही है. एक ही नियम को उल्लंघन करते हुए सेमेस्टर परीक्षा मेंं अनुत्तीर्ण या फिर किसी अन्य कारण से परीक्षाफल नहीं प्रकाशित होने की स्थिति में पुन: अगले वर्ष परीक्षा नहीं लिया जाता है. जबकि इसी तरह की स्थिति मेंं अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया जाता है या फिर अगले वर्ष उसे परीक्षा में शामिल कर लिया जाता है. हमलोगों के मांगों के अनुसार पिछले तीन वषार्े से कुलपति सहित तमाम वारिये पदाधिकारी से आग्रह करते करते आहत हो चुके हैं. इस कारण हमलोगों का सभी तरह का प्रतियोगिता परीक्षा भी छूट चुका है. हड़ताली छात्रो में कुमार अभिषेक आनंद, बसकी कुमारी प्रियंका कुमारी, सोनम कुमारी, सुप्रिया रंजना सिहदा के अलावे दर्जनों छात्र व छात्राओं ने हड़ताल में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










