70 चाबियों के साथ युवक को दबोचा

Updated at :24 Jun 2015 8:04 PM
विज्ञापन
70 चाबियों के साथ युवक को दबोचा

शाहपुर पटोरी. पटोरी पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने 70 साइकिल की चाबियां बरामद की है. गिरफ्तार युवक बछवाड़ा थाना के चमथा गांव निवासी रामविलास राम का पुत्र दिलकेश्वर राम बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार जोड़ीपोखर निवासी दिनेश राय अपनी साइकिल एसबीआइ […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. पटोरी पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने 70 साइकिल की चाबियां बरामद की है. गिरफ्तार युवक बछवाड़ा थाना के चमथा गांव निवासी रामविलास राम का पुत्र दिलकेश्वर राम बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार जोड़ीपोखर निवासी दिनेश राय अपनी साइकिल एसबीआइ पटोरी के बाहर खड़ी कर बैंक से रुपये निकालने गये थे. कुछ समय बाद वे लौटे तो पाया कि साइकिल गायब थी. काफी हो-हल्ला होने पर वहां मौजूद चौकीदार वकील पासवान ने बताया कि कुछ ही समय पूर्व एक युवक उक्त साइकिल को स्टेशन की तरफ ले गया है. जब चौकीदार स्टेशन पर पहुंचा तो पाया कि उक्त युवक साइकिल को ट्रेन में लाद रहा है. इस मामले की प्राथमिकी दिनेश राय के बयान पर दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन