कम्युनिस्ट नेताओं की संयुक्त बैठक आयोजित

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा कार्यालय पर भाकपा, सीपीएम तथा सीपीआइ (एम एल) की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता भाकपा के अंचल सचिव उपेंद्र प्रसाद ने की. बैठक में विधान परिषद चुनाव में वामपंथी पार्टी के उम्मीदवार नीलम देवी को जीत दिलाने की अपील की. एक जुलाई को जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन तथा 29 […]
वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा कार्यालय पर भाकपा, सीपीएम तथा सीपीआइ (एम एल) की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता भाकपा के अंचल सचिव उपेंद्र प्रसाद ने की. बैठक में विधान परिषद चुनाव में वामपंथी पार्टी के उम्मीदवार नीलम देवी को जीत दिलाने की अपील की. एक जुलाई को जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन तथा 29 जून को राज्यव्यापी कार्यक्र म के तहत प्रखंड कार्यालय पर धरना देने की बात कही गयी. बैठक को सीपीआइ के जिला सचिव रामविलास राय विमल, माले के प्रखंड सचिव जीवछ पासवान, प्रेमनाथ मिश्रा, रामसागर पासवान, उमेश कुमार महतो, जितेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र भारती, रामप्रीत पासवान, रामाशीष शर्मा, कृष्णचंद्र ठाकुर, जवाहर राय आदि ने संबोधित किया. अंत में उपेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में 15 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया. समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद चुनाव में वाम दलों की संयुक्त उम्मीदवार नीलम देवी के समर्थन में कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर के मनरेगा भवन पर जनप्रतिनिधियों की एक कन्वेंशन आयोजित हुई. अध्यक्षता मुखिया राम नरेश राय ने की. इसमें वक्ताओं ने नीलम देवी के पक्ष में वोट देने की अपील की. मौके पर सविता देवी, मो. शौकत अली, लक्ष्मी गुप्ता, संजीव चौधरी, विनोद पासवान, मुन्ना पासवान, उपमुखिया शिव कु मार गुप्ता, देवानंद पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










