डीडीटी छिड़कावकर्मियों ने मलेरिया पदाधिकारी का किया घेराव

समस्तीपुर. जिले के डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने बुधवार को मलेरिया पदाधिकारी का घेराव किया. उपस्थित सदस्यों ने उनसे शीघ्र वार्ता करने की मांग की. इस अवसर पर मलेरिया कार्यालय पर संघ की ओर से धरना दिया गया. अध्यक्षता विजय ठाकुर ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दस दिन हड़ताल की हो चुका […]
समस्तीपुर. जिले के डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने बुधवार को मलेरिया पदाधिकारी का घेराव किया. उपस्थित सदस्यों ने उनसे शीघ्र वार्ता करने की मांग की. इस अवसर पर मलेरिया कार्यालय पर संघ की ओर से धरना दिया गया. अध्यक्षता विजय ठाकुर ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दस दिन हड़ताल की हो चुका है. इसके बाद भी आज तक संघ को वार्ता के लिये नहीं बुलाया गया है. आज तक छिड़काव कर्मियों के साथ सरकार दोहरा रवैया अपना रह रही है. जब भी भुगतान की बात आती है तो प्रशासन पीछे हट जाती है. दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन चलाने का आह्वान किया गया. मौके पर गुरुशरण सहनी, बैजू राय, दिगंबर झा, महेश राय, राम नरेश राम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










