युवक की मौत से सदमें में हैं ग्रामवासी

Updated at :24 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
युवक की मौत से सदमें में हैं ग्रामवासी

मोरवा. मरीचा पंचायत के वनडीह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. युवक की मौत की खबर ने लोगों को सदमें में डाल दिया है. इस गांव के एक युवक की मौत बाइक दुर्घटना में हो जाने की सूचना है. बताया जाता है कि स्व. हरिश्चंद्र शर्मा की विधवा वीणा देवी अपने दोनों बेटे के साथ […]

विज्ञापन

मोरवा. मरीचा पंचायत के वनडीह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. युवक की मौत की खबर ने लोगों को सदमें में डाल दिया है. इस गांव के एक युवक की मौत बाइक दुर्घटना में हो जाने की सूचना है. बताया जाता है कि स्व. हरिश्चंद्र शर्मा की विधवा वीणा देवी अपने दोनों बेटे के साथ दिल्ली में रह रही थी. आठ साल पूर्व ही उसके पति का निधन हुआ था. मंगलवार की रात्रि को एक वाहन दुर्घटना में उसके छोटे बेटे विपुल कुमार (20) की मौत हो गयी. घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंचा लोग अंदर तक हिल गये. लोगों के जुबान पर एक ही सवाल था कि विधवा की कैसी तकदीर है कि पहले पति को खो दिया. अब जवान बेटे के मौत ने उसके जीवन को अंधेरा कर दिया है. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था और दिल्ली के एक प्राइवेट फार्म में नौकरी करता था. मंगलवार को वह कुछ लोगों के साथ पार्टी में शामिल होने गया था. लौटने के क्रम में एक वाहन की चपेट में आ गया. जहां घटना स्थल ही उसकी मौत हो गयी. उसके निधन से गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन