पिकअप की ठोकर से एक की मौत

ताजपुर : बंगरा थाना के नजदीक एनएच 28 पर रविवार की सुबह मालवाहक पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच 28 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंची बंगरा पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. स्थानीय […]
ताजपुर : बंगरा थाना के नजदीक एनएच 28 पर रविवार की सुबह मालवाहक पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच 28 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंची बंगरा पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
स्थानीय लोग घटना के लिए मोटर यान निरीक्षक एवं मोबाइल को जिम्मेवार ठहरा रहे थे. लोगों का कहना था कि एमवीआइ एवं मोबाइल द्वारा इन दिनों बंगरा थाना क्षेत्र में वाहन को पकड़ कर नाजायज रूप से परेशान किया जाता है. इससे बचने के लिए वाहन चालक तेज गति से वाहन लेकर भागने लगते हैं और उसका पीछा एमवीआई के द्वारा किया जाता है.
इसी क्रम में बराबर यहां दुर्घटना होती रहती है. रविवार को भी मोबाइल पुलिस एक ट्रक का पीछा कर रही थी उसी क्रम में घटना घटी. स्थानीय लोग वाहन को खदेड़ने पर रोक लगाने की मांग पर अड़े थे. विधि व्यवस्था को ले ताजपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच माहौल को शांत करने का प्रयास करती नजर आयी.
स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं बुद्घिजीवियों के प्रयास से आक्रोशित लोगों को शांत किया गया. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. युवक की पहचान कुबौलीराम निवासी स्व़ विजय नारायण सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह (35) के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अपने बाइक से ताजपुर से अपने घर लौट रहा था.
इसी बीच पीछे से एक मालवाहक पिकअप भान ने उसे रौंदते हुए एनएच किनारे गड्ढे में चला गया. इससे युवक की मौत घटनास्थ्ल पर ही हो गयी. पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










