सेहतकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए मिलेगा सेवा रत्न अवार्ड

Updated at :16 Jun 2015 7:46 AM
विज्ञापन
सेहतकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए मिलेगा सेवा रत्न अवार्ड

समस्तीपुर: सूबे के जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने अब एक बेहतर पहल शुरू की है़ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले चिकित्सक एवं स्वास्थकर्मियों को सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा़ अवार्ड हर तीन माह पर दिया जायेगा़ इसके लिए जिलाधिकारी एम़ रामचंद्रुडु की […]

विज्ञापन
समस्तीपुर: सूबे के जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने अब एक बेहतर पहल शुरू की है़ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले चिकित्सक एवं स्वास्थकर्मियों को सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा़
अवार्ड हर तीन माह पर दिया जायेगा़ इसके लिए जिलाधिकारी एम़ रामचंद्रुडु की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जा रहा है़ कमेटी के रिपोर्ट पर ही बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी का चयन अवार्ड के लिए किया जायेगा़ ताकि बेहतर काम करने के प्रति चिकित्सक व स्वास्थकर्मी प्रोत्साहित हो सकें़ राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है़ हर तीन माह पर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थकर्मियों के कार्यो का मूल्यांकन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित कमेटी करेगी़ इसके आधार पर अवार्ड की घोषणा की जायेगी़ यानी वर्ष में चार बार स्वास्थ्य सेवा रत्न का अवार्ड दिया जायेगा़
स्वास्थ्य सेवा रत्न अवार्ड के लिए चयनित होने वाले चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थकर्मियों को पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का इनाम दिया जायेगा़ राज्य स्वास्थ्य समिति से अवार्ड वितरण की जारी सूची के अनुसार बेहतर काम करने पर जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष को 50 हजार, सिविल सजर्न को 20 हजार, सदर अस्पताल उपाधीक्षक को 20 हजार, स्वास्थ्य समिति के डीपीएम को 20 हजार, चिकित्सक को 20 हजार, स्वास्थकर्मी एवं आशा को पांच हजार रुपये का अवार्ड दिया जायेगा़ डीएम एम़ रामचंद्रुडु ने बताया कि राज्य स्वास्थ समिति लगातार स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है़ जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिये हर स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है़ इसको देखते हुए बेहतर काम करने वाले कर्मियों को अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन