आज से चलेगी सहरसा से अंबाला समर स्पेशल

Updated at :15 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
आज से चलेगी सहरसा से अंबाला समर स्पेशल

समस्तीपुर. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई नयी ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने सीनियर डीसीएम पीएनपी वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा को पहली प्राथमिकता देना है. इस बात को लेकर डीआरएम ने सोमवार को एक बैठक भी सभी शाखा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई नयी ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने सीनियर डीसीएम पीएनपी वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा को पहली प्राथमिकता देना है. इस बात को लेकर डीआरएम ने सोमवार को एक बैठक भी सभी शाखा अधिकारी के साथ की. इसमें सीनियर डीसीएम श्री वर्मा ने बताया कि सहरसा से अंबाला समर स्पेशल ट्रेन मंगलवार को जनसाधारण के रूप में चलेगी. मुख्यालय को ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है मंजूरी मिलते ही दरभंगा से भी ट्रेन चलाने का फैसला लिया जायेगा. योग बैनर को देख चौंक रहे लोगसमस्तीपुर. रेलवे इंद्रालय में लगे योग तारीख को देख कर लोग चौंक जाते हैं. आते जाते लोगों का कहना है कि 26 मई से 6 जून का बैनर लगा है. लेकिन अब भी जारी है. इसे देखते ही लोगों का कहना है कि अगर योग की तारीख बढ़ी है तो रेल प्रशासन या आयोजक को इसकी अवधि भी विस्तार करने की जानकारी बैनर में देती. स्थानीय लोगों में गुदरी बाजार के पप्पू जी, विनोद कुमार का कहना है अगर योग का समय विस्तार किया गया है तो इसे विस्तार का समय भी जानकारी होनी चाहिये. जबकि डीआरएम एडीआरएम से लेकर रेल के कई अधिकारियों की टीम भी उसे देखते हंै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन