विकास में बाधक बनी राज्य सरकार : लोजपा

Updated at :15 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
विकास में बाधक बनी राज्य सरकार : लोजपा

विभूतिपुर. लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड के कल्याणपुर के बीआरएनके एस कॉलेज में यमुना प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. प्रदेश महासचिव रमेश कुमार राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में आज एनडीए की सरकार है राज्य की बेहतर विकास के लिए राज्य में भी एनडीए की सरकार की जरूरत […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड के कल्याणपुर के बीआरएनके एस कॉलेज में यमुना प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. प्रदेश महासचिव रमेश कुमार राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में आज एनडीए की सरकार है राज्य की बेहतर विकास के लिए राज्य में भी एनडीए की सरकार की जरूरत है. राज्य सरकार हवाला देती है कि केंद्र मदद नहीं करती लेकिन राज्य के किसानों को केंद्र मदद करना चाहती है जिसे राज्य सरकार सहयोग नहीं करती. 55 वर्ष के सरकार काल में न कितने घोटाले सामने आये लेकिन आज मोदी सरकार के 14 माह पूरा करने तक विपक्ष को एक भी घोटाला उजागर करने के लिए नहीं मिला. यह जनता के विश्वास के साथ काम करने और जनाधार के सम्मान के कारण है. जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें जनाधार दिया है एनडीए सरकार उस पर हर संभव कार्य करने को तत्पर है और आगे भी तत्पर रहेगी. लोजपा जाति की पार्टी नहीं यह जमात की पार्टी है. गरीबों और संघ मिलकर चलने की पार्टी है. आगामी 17 जून को समस्तीपुर उम्मीदवार के नामांकन में जुट कर नामांकन के लिए चलने के लिए आम जनता को आमंत्रण भी दिया है. पंचायत स्तरीय बूथ स्तरीय कमेटी गठित करने व 25 जून तक सदस्यता अभियान को युद्घ स्तर पर संपन्न करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन