आशा कार्यकर्त्ता संघ का हुआ गठन

Updated at :15 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
आशा कार्यकर्त्ता संघ का हुआ गठन

खानपुर. प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं की बैठक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर परिसर में हुई़ अध्यक्षता मीरा देवी ने की़ वहीं संचालन नीलम देवी ने किया. बैठक मे आशा संघ के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,सचिव व उपाध्यक्ष के अलावे 19 कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया़ बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आशा कार्यकर्ता शोभा देवी को अध्यक्ष पद […]

विज्ञापन

खानपुर. प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं की बैठक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर परिसर में हुई़ अध्यक्षता मीरा देवी ने की़ वहीं संचालन नीलम देवी ने किया. बैठक मे आशा संघ के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,सचिव व उपाध्यक्ष के अलावे 19 कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया़ बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आशा कार्यकर्ता शोभा देवी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया़ वहीं शर्मिला भारती को कोषाध्यक्ष, निशा कुमारी को सचिव व मंजू कुमारी को संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है़ वहीं 19 प्रत्येक पंचायत से एक-एक कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे नीलम देवी, संगीता देवी, मंजु देवी, वंदना देवी, अर्चना देवी, रूनम देवी, किरण देवी, सीता देवी, विद्या देवी, प्रमिला देवी, रून्नी कुमारी, रेणु कुमारी, मीरा कुमारी, नीलम सहनी, चंदा देवी, बेबी कुमारी, चिंता देवी, रंजू देवी, नंदनी कुमारी के नाम शामिल किये गये हैं. मौके पर जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, रेणु कुमारी, किरण कुमारी शर्मा, चन्द्रमा देवी,हीना देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन