बदहाल सेवा को पटरी पर लाने का श्रेय आशा को : अकेला

फोटो संख्या : 18 व 19मांगों को लेकर एक जुट हुई आशा कार्यकर्ताचुनाव बाद तेज होगा आंदोलनप्रतिनिधि, समस्तीपुर राज्य की स्वास्थ्य सेवा को पटरी पर लाने में आशा बहुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसके बाद भी सरकार आशा बहुओं की मांगों पर विचार नहीं कर रही है. जिससे इनमें आक्रोश व्याप्त है. उक्त बातें […]
फोटो संख्या : 18 व 19मांगों को लेकर एक जुट हुई आशा कार्यकर्ताचुनाव बाद तेज होगा आंदोलनप्रतिनिधि, समस्तीपुर राज्य की स्वास्थ्य सेवा को पटरी पर लाने में आशा बहुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसके बाद भी सरकार आशा बहुओं की मांगों पर विचार नहीं कर रही है. जिससे इनमें आक्रोश व्याप्त है. उक्त बातें बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से आहूत बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अशोक कुमार अकेला ने कही. स्थानीय संघ कार्यालय में बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता अखिलेश कुमारी ने की. संबोधित करते हुए वक्ताआंे ने कहा कि आज संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, पीवी, इंद्रधनुष, पल्स पोलियो आदि सभी कार्यों की सफलता आशा पर ही निर्भर है. स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम आशा करती है. रात हो या दिन किसी भी समय अपने घर परिवार का ध्यान छोड़कर विभागीय कार्यों मंे लग जाती है. इसके बाद भी सरकार से दैनिक भत्ता की भी पात्र नहीं है. सरकार काम तो लेती है मगर अपना पल्ला झाड़ लेती है. अगर अब सरकार नहीं जगी तो शीघ्र ही वृहत पैमाने पर आंदोलन किया जायेगा जिसकी जवाबदेही सरकार की होगी. मौके पर अरुण कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत झा, परशुराम सिंह, राम कुमार झा,परशुराम सिंह, विंदू कुमारी सिंह, सुनिता प्रसाद, संयुक्ता कुमारी, रघुवंश आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










