छिड़काव कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Updated at :15 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
छिड़काव कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

उजियारपुर. प्रखंड के पीएचसी प्रांगण में सोमवार को छिड़काव कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपने पूर्व के बकाये मजदूरी का भुगतान की मांग करने लगे. दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. छिड़काव कर्मी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर बहाली करने की मांग भी रखी. कर्मियों […]

विज्ञापन

उजियारपुर. प्रखंड के पीएचसी प्रांगण में सोमवार को छिड़काव कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपने पूर्व के बकाये मजदूरी का भुगतान की मांग करने लगे. दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. छिड़काव कर्मी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर बहाली करने की मांग भी रखी. कर्मियों द्वारा बताया गया कि जबतक विभागीय पदाधिकारी उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे. मौके पर शत्रुघ्न चौरसिया, कुशेश्वर राय, रामदयाल राय सहित दर्जनों छिड़काव कर्मी मौजूद थे. समस्तीपुर : लंबित मांगों को लेकर डीडीटी छिड़काव कर्मचारी संध के बैनर तले सभी छिड़काव कर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इस बाबत गुरुशरण सहनी ने बताया कि जिला समाहर्ता के टालमटोल रवैया के कारण आज यह नौबत आयी है. सरकार से दो सूत्री मांगों को मानने की अपील की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन