बच्चों के विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, पांच घायल

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के कशोर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दोनों गुटों में हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत रवींद्र राय के फर्द बयान पर एक प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है. इनका बताना है कि वह साइकिल से घर जा रहा था […]
वारिसनगर. थाना क्षेत्र के कशोर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दोनों गुटों में हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत रवींद्र राय के फर्द बयान पर एक प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है. इनका बताना है कि वह साइकिल से घर जा रहा था कि बच्चों के विवाद को लेकर ग्रामीण शंभू राम ने साइकिल रोककर हाथ में लिए रॉड से हमला कर दिया. वहीं बचाने आयी पत्नी गायत्री देवी को भी लाठी से मारकर घायल कर दिया. दूसरी ओर शंभू राम ने भी एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इसमें इनका बताना है कि जब वह दरवाजे पर थे तो ग्रामीण राजेंद्र राम साइकिल से जा रहा था तो मैंने उनकी पत्नी द्वारा गाली गलौज करने की बातें पूछी. इस पर वह गाली गलौज करते हुए लाठी से मारने लगा. बचाने आये भाई व मां को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी ने मामला दर्ज कर जांच की बातें कही है. इधर, मथुरापुर ओपी क्षेत्र के जूट मिल रोड स्थित अकबरपुर में पोते को डांटने पर पुत्र ने पिता को ईंट से मारकर किया घायल. इस संबंध प्राप्त समाचार के अनुसार रामस्वार्थ साह (68) छत पर फूल में पानी पानी पटाने गये तो बच्चे को पीलर में लगे छड़ से खेलता देख डांटने लगे. इसी बात को लेकर पुत्र मिथलेश कुमार साह उर्फ मुन्ना साह ने विवाद करते हुए ईंट से सर पर वार कर दिया. इसमें उनका सिर फट गया. इस आशय का एक आवेदन रामस्वार्थ साह ने सदर अस्पताल में इलाज के बाद थाना को दिया है . दूसरी ओर थाना क्षेत्र के किशनपुर, नकटा व थाना चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व सअनि उमेश चंद्र प्रसाद ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










