जनसंपर्क अभियान में मिल रहा जनता का आशीर्वाद

Updated at :15 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान में मिल रहा जनता का आशीर्वाद

समस्तीपुर. स्थानीय निकाय के विधान परिषद चुनाव की तिथि करीब आने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिया है़ इसी कड़ी में संभावित प्रत्याशी राजीव रंजन ने भी चुनावी समर में अपनी ताकत झोंक दी है़ इनका कहना है कि जनता की भावनाओं का कदर करना ही […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. स्थानीय निकाय के विधान परिषद चुनाव की तिथि करीब आने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिया है़ इसी कड़ी में संभावित प्रत्याशी राजीव रंजन ने भी चुनावी समर में अपनी ताकत झोंक दी है़ इनका कहना है कि जनता की भावनाओं का कदर करना ही एक मात्र लक्ष्य है़ समस्तीपुर जिले के रोसड़ा, शिवाजीनगर, कल्याणपुर, सरायरंजन, पटोरी, विभूतिपुर, मोरवा समेत अन्य प्रखंडों के पंचायतों में लगातार पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क साधने में लगे हैं़ सोमवार को जनसंपर्क अभियान से लौटने के बाद श्री रंजन ने बताया कि अबकी बार आम मतदाताओं में यह बात चल रही है कि अब नया चेहरा को ही प्रतिनिधित्व का कमान दिया जाना चाहिए़ कहा कि हर पंचायत में प्रतिनिधि खुद से चल कर अपना आशीर्वाद देने को आगे आ रहे हैं. इसमें महिलाओं की भूमिका सराहनीय साबित हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन