किसान सलाहकारों ने किया बीज वितरण का विरोध

मोहनपुर. प्रखंड कृषि कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को खरीफ फसल के लिए अनुदानित मूल्यों पर विभिन्न योजनाओं का बीज वितरण आरंभ हुआ़ कृषि पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने किसानों को बीज का जल्द उठाव करने की जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि अग्रिम प्रभेद वाले मक्का, मरूआ आदि बीज के बोआइ का समय आ गया है़ […]
मोहनपुर. प्रखंड कृषि कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को खरीफ फसल के लिए अनुदानित मूल्यों पर विभिन्न योजनाओं का बीज वितरण आरंभ हुआ़ कृषि पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने किसानों को बीज का जल्द उठाव करने की जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि अग्रिम प्रभेद वाले मक्का, मरूआ आदि बीज के बोआइ का समय आ गया है़ जानकारी के अनुसार आरकेवीवाई योजना के तहत श्री विधि धान प्रत्यक्षण, सुगंधित धान बीज प्रत्यक्षण, तनावरोधी प्रभेद, जीरो टिलेज, बीज ग्राम, मक्का बीज प्रत्यक्षण, मड़ुआ बीज प्रत्यक्षण आदि बीज उपलब्ध है़ श्रीविधि के लिए शत प्रतिशत का अनुदान, सुगंधित व तनाव रहित धान के लिए अनुदान शत प्रतिशत है. दूसरी ओर किसान सलाहकारों ने बीज वितरण को प्रभावित करने के लिए धरना देकर सरकार विरोधी नारे लगाये़ बीज वितरण कार्यक्रम का विरोध किया़ मौके पर अमिलाभ कुमार, हर्षबर्द्धन, जयवर्द्धन, पवन कुमार, अरूण कुमार पंडित, संजय कुमार साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










