जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट, घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jun 2015 8:17 AM
विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच शुक्रवार की रात जमकर लाठियां चटकी, जिससे कई के सिर में चोंटे आयी. इस बाबत दोनों गुटों की ओर से स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना कांड संख्या 103/15 के अनुसार संजय सिंह ने फूलकांत सिंह, […]
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच शुक्रवार की रात जमकर लाठियां चटकी, जिससे कई के सिर में चोंटे आयी. इस बाबत दोनों गुटों की ओर से स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
थाना कांड संख्या 103/15 के अनुसार संजय सिंह ने फूलकांत सिंह, पवन कुमार सिंह, रामचंद्र कुंवर, धर्मवीर कुंवर, बबलू कुंवर, सुनीता देवी, ज्योति कुमारी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
वहीं दूसरी ओर पवन सिंह ने कांड संख्या 104/15 में संजय कुंवर, रंजय कुंवर, श्रवण कुमार, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, सुलेखा कुमारी, कविता कुमारी, अखिलेश कुमार, सविता कुमारी को आरोपित करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है.
मामले की छानबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है. पुलिस को मिले कुछ तथ्यों के अनुसार उक्त दोनों फरीकों में जमीनी विवाद का मामलों को लेकर दोनों ने मारपीट कर डाली. पुलिस ने इस क्रम में फूलकांत सिंह, पवन कुमार सिंह, संजय कुंवर, रंजय कुंवर और श्रवण कुमार को गिरफतार कर जेल भेज दिया. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के हरैल गांव के विश्वनाथ पासवान ने स्थानीय थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव के ही पांच लोगों व छह अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विगत सात मई को बेटी की शादी के दौरान बरातियों के पटाखे से गांव में मड़ैया प भुसकार में आग लग गयी थी. दंड स्वरूप उसने बीस हजार रुपये बतौर जुर्माना जमाकर दिया और 80000 हजार रुपये की राशि और भुगतान करने की बात चल रही थी. इस सिलसिले में बिट्टू सिंह, अमोद सिंह, संजीत कुमार सिंह, निरंजन कुमार उर्फ भोला सिंह, अरविंद सिंह सहित छह अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिट्टू सिंह को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










