बैठक में सम्मेलन की तैयारी पर विमर्श

उजियारपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में रविवार को प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रोशन कुमार ने की. बैठक में शिक्षकों की कई समस्यायों के अलावे संघ द्वारा आयोजित सम्मेलनों के बारे में विचार-विमर्श किया […]
उजियारपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में रविवार को प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रोशन कुमार ने की. बैठक में शिक्षकों की कई समस्यायों के अलावे संघ द्वारा आयोजित सम्मेलनों के बारे में विचार-विमर्श किया गया. शिक्षकों ने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है. साथ ही 21 जून को दलसिंहसराय में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने की शिक्षकों से अपील की गयी. जबकि पटना के भारतीय नृत्यकला मंदिर में 28 एवं 29 जून को शामिल होने का संकल्प लिया. मौके पर जिला संयोजक डॉ अशोक कुमार, प्रवक्ता विपुल कुमार, अविनाश कुमार, मा.े इमरान, रामदुलार शर्मा, चन्द्रभानु पांडेय, ललिता कुमारी, कविता कुमारी, शबनम कुमारी, राजाराम सिंह, अमरेन्द्र कुमार पांडेय, विजय कुमार, कमलकान्त राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










