पेशकार पुत्र को होटल मैनेजमेंट जेइइ में मिली सफलता

Updated at :14 Jun 2015 7:05 PM
विज्ञापन
पेशकार पुत्र को होटल मैनेजमेंट जेइइ में मिली सफलता

फोटो संख्या : 16रोसड़ा. शहर के प्रभुठाकुर मुहल्ला वार्ड नंबर 9 निवासी पेशकार बालेश्वर सहनी के द्वितीय पुत्र बादल को एनसीएचएमसीटी द्वारा आयोजित जेइइ 2015 की प्रतियोगिता परीक्षा मे देश मे 7397वां रैंक प्राप्त हुआ है. उसे आइएचएम लखनऊ में नामांकन के लिए चयनित किया गया है. बादल के पिता ने बताया कि शुरू से […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16रोसड़ा. शहर के प्रभुठाकुर मुहल्ला वार्ड नंबर 9 निवासी पेशकार बालेश्वर सहनी के द्वितीय पुत्र बादल को एनसीएचएमसीटी द्वारा आयोजित जेइइ 2015 की प्रतियोगिता परीक्षा मे देश मे 7397वां रैंक प्राप्त हुआ है. उसे आइएचएम लखनऊ में नामांकन के लिए चयनित किया गया है. बादल के पिता ने बताया कि शुरू से ही यह मेधावी छात्र रहा है. सफल छात्र ने बताया कि इस वर्ष इंटर विज्ञान की परीक्षा में उसे 71 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता मिली है. इसे गणित विषय में डिस्टींक्सन अंक प्राप्त हुआ है. इसने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं माता पिता को दिया है. साथ ही कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से लक्ष्य की प्राप्ति का संदेश प्रतियोगी छात्रों को देना चाहता हैं. बता दे की पेशकार के प्रथम पुत्र आकाश भी वर्ष 2014 में इसी प्रतियोगिता परीक्षा मे सफल हुआ था. जो अभी आइएचएम शिमला में अध्ययनरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन