भाजपा की पंचायत स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Updated at :14 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
भाजपा की पंचायत स्तरीय कार्यशाला संपन्न

मोहिउद्दीननगर. प्रखंड के दुबहा पंचायत में भाजपा की पंचायत स्तरीय कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई. इस कार्यशाला का अयोजन प्राथमिक विद्यालय रानीगढ़ चकजोहरा में किया गया था. कार्यशाला की अध्यक्षता नवल सिंह ने की. वहीं संचालन पार्टी के मंडल मंत्री मनोज सिंह ने किया. इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपानीत […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. प्रखंड के दुबहा पंचायत में भाजपा की पंचायत स्तरीय कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई. इस कार्यशाला का अयोजन प्राथमिक विद्यालय रानीगढ़ चकजोहरा में किया गया था. कार्यशाला की अध्यक्षता नवल सिंह ने की. वहीं संचालन पार्टी के मंडल मंत्री मनोज सिंह ने किया. इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपानीत एनडीए गंठबंधन की सरकार बनने बाद जनता के हित में किये गये कार्यों की जानकारी दी गयी. साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया. कार्यशाला में गोपाल ठाकुर, उमेश्वर राम, जितेंद्र कुमार, अजय सिंह, वकील पासवान, जितेंद्र पोद्दार, हरेंद्र कुमार, रेखा देवी, कमला देवी, जगदीश महतो, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन