बीओआइ ने पेंशनरों का कराया स्वाथ्य परीक्षण

Updated at :14 Jun 2015 5:03 PM
विज्ञापन
बीओआइ ने पेंशनरों का कराया स्वाथ्य परीक्षण

समस्तीपुर. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय के दिशा निर्देश के आलोक में रविवार को रेलवे कॉलोनी स्थित शाखा परिसर में पेंशनरों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ. उद्घाटन उदित बाबू, एसएन सिंह व मुख्य प्रबंधक वाइपी साहा ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में तीन चिकित्सक के अलावा दो पैथोलोजिस्ट […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय के दिशा निर्देश के आलोक में रविवार को रेलवे कॉलोनी स्थित शाखा परिसर में पेंशनरों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ. उद्घाटन उदित बाबू, एसएन सिंह व मुख्य प्रबंधक वाइपी साहा ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में तीन चिकित्सक के अलावा दो पैथोलोजिस्ट की सेवा ली गयी. स्वागत भाषण वरीय प्रबंधक सुरेश कुमार झा ने किया. उन्होंने कहा कि इस शाखा में 1686 पेंशनर्स हैं और शाखा एक टीम के रूप में बेहतर कार्य कर रही है और उन्होंने पेंशनरों से डिजिटल लाइफ सर्टिफेकेट से सोमवार से अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ लाने का आग्रह किया. पेंशन समाज के पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह कोई दूसरा बैंक या दूसरी शाखा के द्वारा गा्रहकों को इस तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है. वहीं अति वरिष्ठ पेंशनरों को वरीय प्रबंधक सुकेश कुमार झा ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया. मौके पर उदय नाथ गिरि, आलोक आनंद, पीके राजू, मनोज कुमार झा, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन