ट्रक व आल्टो में टक्कर दो की मौत, चार घायल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 10:22 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : मुसरीघरारी एनएच-28 के भट्टी चौक के समीप गुरुवार की रात्रि एक अनियंत्रित ट्रक से टक्कर में आल्टो चालक समेत दो की मौत हो गयी. वहीं, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है. चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं, एक युवती और एक […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : मुसरीघरारी एनएच-28 के भट्टी चौक के समीप गुरुवार की रात्रि एक अनियंत्रित ट्रक से टक्कर में आल्टो चालक समेत दो की मौत हो गयी. वहीं, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
इसमें दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है. चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं, एक युवती और एक महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सभी आल्टो सवार एक परिवार के हैं, जो जिले के बाजितपुर गांव निवासी हैं.
बताया जाता है कि परिवार बीती रात दलसिंहसराय में शादी समारोह में शामिल होकर शाहपुर पटोरी से लौट रहा था. भट्टी चौक के समीप यह हादसा हुआ. मरने वालों में वाहन का चालक धर्मेद्र कुमार (25), अजय कुमार की पत्नी संजीता कुमारी (30) शामिल हैं. घायलों में पूनम कुमारी, बेबी कुमारी, आयुष कुमार के अलावा कुल चार लोग शामिल हैं. इसमें दो को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिंग सेरेमनी की खुशी घंटों बाद ही इस परिवार के लिए दुखों का पहाड़ बनकर टूट पड़ी. चालक धर्मेद्र की पहचान जंदाहा थाना के मुर्तजापुर निवासी के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










