फसल की सुरक्षा के लिये नीलगायों को मारने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2015 8:04 PM

विज्ञापन

रोसड़ा : जिला वन प्रमंडल के सचिव एवं अध्यक्ष जिलाधिकरी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी एवं पशुपालन पदाधिकारी को नील गायों से फसल की सुरक्षा संबंधी समिति समस्तीपुर की ओर से पत्र निर्गत किया है. इसमें फसल की सुरक्षा के लिए निर्देश दिये गये हैं. सचिव ने पत्र में कहा है कि नील गायों […]

विज्ञापन

रोसड़ा : जिला वन प्रमंडल के सचिव एवं अध्यक्ष जिलाधिकरी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी एवं पशुपालन पदाधिकारी को नील गायों से फसल की सुरक्षा संबंधी समिति समस्तीपुर की ओर से पत्र निर्गत किया है. इसमें फसल की सुरक्षा के लिए निर्देश दिये गये हैं.

सचिव ने पत्र में कहा है कि नील गायों से फसल की सुरक्षा के लिए वैसे आग्नेयास्त्र धारियों का एक पैनल तैयार किया जाये जो नील गायों को मारने को इच्छुक हो. साथ ही कहा है कि जिनके पास राइफल हो या 12 एमएम बोर की बंदूक के साथ एलजी कार्टिजेज हो वे नील गाय को सुरक्षा के लिए मार सकते हैं. उन्होंने नील गाय की समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में किसानों की खड़ी फसल को क्षति पहंुचाने वाले नील गाय को मारने के लिए किसानों से प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा करने का निर्देश भी दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन