परियोजना इकाई के पदधारकों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. बिहार शिक्षा परियोजना इंप्लाइज यूनियन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा परियोजना इकाई से जुड़े पदधारकों ने दूसरे दिन बुधवार भी अपनी मांगों के समर्थन में जिला कार्यालय परिसर में धरना दे अपनी मांग रखी. धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार यादव ने की. जबकि संचालन अजय […]
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. बिहार शिक्षा परियोजना इंप्लाइज यूनियन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा परियोजना इकाई से जुड़े पदधारकों ने दूसरे दिन बुधवार भी अपनी मांगों के समर्थन में जिला कार्यालय परिसर में धरना दे अपनी मांग रखी. धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार यादव ने की. जबकि संचालन अजय कुमार ने किया. श्री कुमार ने कहा अनुबंध व मानदेय आधारित नीति को समाप्त किया जाये एवं हमारी 11 सूत्री मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता है. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस क्रम में पदधारकों के द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गयी. सुनील कुमार सिन्हा, शशि मोनू आदि ने सभा को संबोधित किया. मौके पर रणवीर कुमार, प्रतीक कुमार, रुपक कुमार, कुमार निलांचल, रवी कपूर, अवधेश कुमार,राजीव कुमार, कुमारी ज्योति, अरसद कामरान, आालोक कु मार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










