भाकपा संस्थापक सदस्य राम प्रताप का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM
वारिसनगर. वारिसनगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य हजपुरवा निवासी राम प्रताप पांडेय (91) का निधन सोमवार की संध्या हो गया. इनके निधन पर पार्टी कार्यालय में मंगलवार को शोकसभा हुई. अध्यक्षता प्रेमनाथ मिश्रा ने की. मौके पर राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचन्द्र महतो, अंचल सचिव उपेन्द्र प्रसाद, योगेन्द्र चौधरी, हरिनन्दन महतो, हरिचरण राम, […]
वारिसनगर. वारिसनगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य हजपुरवा निवासी राम प्रताप पांडेय (91) का निधन सोमवार की संध्या हो गया. इनके निधन पर पार्टी कार्यालय में मंगलवार को शोकसभा हुई. अध्यक्षता प्रेमनाथ मिश्रा ने की. मौके पर राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचन्द्र महतो, अंचल सचिव उपेन्द्र प्रसाद, योगेन्द्र चौधरी, हरिनन्दन महतो, हरिचरण राम, जीवछ दास, राजेश्वर चौधरी, रहमत अंसारी, शंकर दास, रामदेव राम, गनौर दास, छट्ठू पासवान, ब्रह्मदेव महतो आदि उपस्थित रहे. समस्तीपुर : भाकपा नेता राम प्रताप पांडेय का निधन विगत आठ जून को हजपुरवा स्थित उनके निवास स्थान पर हो गया. इससे कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है. जिला पार्टी कार्यालय परिसर में शोक सभा हुई. अध्यक्षता भरत राय ने की. इसमें स्व. पांडेय को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर प्रयागचंद मुखिया, वैद्यनाथ ठाकुर, राम विलास राय विमल, अनिल प्रसाद, राम सागर सिंह, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










