बाजितपुर बंबैया तलाब में डूबने से अधेड़ की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM

विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के बाजितपुर बंबैया गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने अधेड़ की मौत हो गयी. वह गाय को धोने के लिए तालाब में गये थे. मृतक की पहचान गांव के ही जीवछ चौधरी के रूप में की गयी है. वह बंबैया के शाखा डाकपाल थे. घटना के संबंध में बताया गया है […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के बाजितपुर बंबैया गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने अधेड़ की मौत हो गयी. वह गाय को धोने के लिए तालाब में गये थे. मृतक की पहचान गांव के ही जीवछ चौधरी के रूप में की गयी है. वह बंबैया के शाखा डाकपाल थे. घटना के संबंध में बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही जीवछ अपनी गाय को भीषण गरमी से निजात दिलाने के लिए नजदीक के तालाब में धोने के लिए गये थे. इसी क्रम में वह पानी में गिर गये. उसकी शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला. साथ ही इलाज के लिए दलसिंहसराय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन लाश लेकर वापस घर लौट आये. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार सिमरिया घाट ले जाकर कर दिया है. इस घटना से डाक विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गयी है. इधर संपर्क करने पर विभूतिपुर थाने की पुलिस ने इस घटना के बाबत किसी तरह की सूचना परिजनों की ओर से नहीं दिये जाने की जानकारी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन