सिंघिया बजुर्ग दक्षिण में आग लगने से दो घर जले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM

विज्ञापन

खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी से लगी आगप्रखंड प्रशासन ने उपलब्ध कराये पीडि़तों को नगद रुपये व खाद्यान्नप्रतिनिधि, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक में सोमवार की रात खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी से लगी आग में दो घर जल गये. इसमें हजारों रुपये […]

विज्ञापन

खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी से लगी आगप्रखंड प्रशासन ने उपलब्ध कराये पीडि़तों को नगद रुपये व खाद्यान्नप्रतिनिधि, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक में सोमवार की रात खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी से लगी आग में दो घर जल गये. इसमें हजारों रुपये मूल्य के संपत्ति नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. पीडि़त परिवारों में उषा देवी और उमा कांत सिंह शामिल हैं. घटना की सूचना सीओ को दी गयी है. सीओ इंद्रदेव राम ने बताया कि पीडि़त परिवारों को प्रशासन की ओर से तत्काल 42-42 नकद रुपये और एक एक क्विंटल अनाज उपलब्ध कराया गया है. नियमानुकूल अन्य सरकारी मदद भी उन्हें मुहैया करायी जायेगी. घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार की रात उषा देवी के घर में अन्य दिनों की तरह ही चूल्हा पर खाना पकाया जा रहा था. इसी क्रम में चूल्हे से निकली किसी चिनगारी से घर में आग लग गयी. जब तक शोर सुनकर लोग आते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था. देखते ही देखते उमा कांत का ईंट खपरा का मकान धू धू कर जल उठा. घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक रामबालक सिंह और मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पीडि़तों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है. अब जैसे जैसे राख ठंडी हो रही पीडि़त परिवार के सदस्यों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. भीषण धूप में लोग परेशान हैं. इन्हें पर्याप्त राहत सहायता की दरकार है. जिसको लेकर जिला प्रशासन पर पीडि़त परिवार के सदस्यों की नजरें आ टिकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन