ट्रांसफार्मर लग जाने से आंदोलन स्थगित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM

विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के रहीमाबाद पंचायत में स्टेट बोरिंग के पास स्थित जले ट्रांसफॉर्मर को बदल दिये जाने से उपभोक्ताओं ने चैन की सांस ली है. ट्रांसफॉर्मर जले रहने से भीषण गरमी में बिजली से वंचित उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. भाकपा माले व इंनौस ने भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले […]

विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के रहीमाबाद पंचायत में स्टेट बोरिंग के पास स्थित जले ट्रांसफॉर्मर को बदल दिये जाने से उपभोक्ताओं ने चैन की सांस ली है. ट्रांसफॉर्मर जले रहने से भीषण गरमी में बिजली से वंचित उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. भाकपा माले व इंनौस ने भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने पर आंदोलन चलाने व पुतला दहन करने की चेतावनी दे रखी थी. जले ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दिये जाने से भाकपा माले व इनौस ने विभाग के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. जानकारी देते हुए इनौस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शिव बालक केसरी आदि ने बताया कि विभाग ने ट्रांसफॉर्मर को बदलकर सैंकड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है. नेताओं ने विभाग का पास जले ट्रांसफॉर्मर को भी जल्द से जल्द बदलने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन