ePaper

रोसड़ा के डुमरा चाैर के निकट बेगूसराय के 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 24 Jun 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
रोसड़ा के डुमरा चाैर के निकट बेगूसराय के 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

थाना क्षेत्र की भीरहा दक्षिण पंचायत के डुमरा चाैर के निकट सड़क के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के नाक के निकट गोली लगी थी

विज्ञापन

रोसड़ा : थाना क्षेत्र की भीरहा दक्षिण पंचायत के डुमरा चाैर के निकट सड़क के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के नाक के निकट गोली लगी थी. उसका शव सड़क के नीचे झाड़ी में पड़ा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पॉकेट से एक आधार कार्ड पाया. जिससे पता चला कि मृतक बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी स्व राम शगुन महतो के पुत्र सुरजीत कुमार (40) है. पुलिस ने घटनास्थल के निकट से कई खोखा एवं ब्लेंडर प्राइड ब्रांड के एक खाली शराब के बोतल बरामद की है. घटनास्थल पर पहुंची अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनल कुमारी एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल घटना की छान बीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली है. बताया कि घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंच रही है. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम गांव की एक लड़की बकरी चराने चाैर की ओर गई थी. इसी क्रम में मृतक के शव को देख शोर मचाई. गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. डीएसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन