आम्रपाली एक्सप्रेस में महिला यात्री से लूट

Published at :04 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
आम्रपाली एक्सप्रेस में महिला यात्री से लूट

समस्तीपुर. अमृतसर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में ढोली स्टेशन के समीप अटैची लिफ्टरों ने महिला यात्री से उसका सामान लूट लिया. पीि ड़त महिला यात्री ने ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया है कि सरायरंजन थाना के गोहदा गांव निवासी कृष्णा देवी अपने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. अमृतसर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में ढोली स्टेशन के समीप अटैची लिफ्टरों ने महिला यात्री से उसका सामान लूट लिया. पीि ड़त महिला यात्री ने ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया है कि सरायरंजन थाना के गोहदा गांव निवासी कृष्णा देवी अपने परिजनों के साथ पानीपत से घर आ रही थी. जैसे ही ट्रेन ढोली स्टेशन के समीप पहुंची पहले से घात लगाये लिफ्टर ने उसका सामान लेकर चलती ट्रेन से कूद गया. महिला के मुताबिक अटैची में दस हजार नगदी के अलावा एटीएम कार्ड समेत कई सामान थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन