समस्तीपुर को हरा मुजफ्फरपुर पहुंचा फाइनल में

Published at :02 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर को हरा मुजफ्फरपुर पहुंचा फाइनल में

समस्तीपुर को हरा मुजफ्फरपुर पहुंचा फाइनल में फोटो संख्या : 16 से 23 रोहित बने मैन ऑफ द मैचफाइनल में गया से होगी भिड़ंतसमस्तीपुर. प्रभात खबर टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर की टीम ने समस्तीपुर को कड़े मुकाबले मे 12 रनों से हरा दिया. मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के रोहित […]

विज्ञापन

समस्तीपुर को हरा मुजफ्फरपुर पहुंचा फाइनल में फोटो संख्या : 16 से 23 रोहित बने मैन ऑफ द मैचफाइनल में गया से होगी भिड़ंतसमस्तीपुर. प्रभात खबर टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर की टीम ने समस्तीपुर को कड़े मुकाबले मे 12 रनों से हरा दिया. मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के रोहित कुमार को चुना गया. फाइनल में अब मुजफ्फरपुर का मुकाबला आगामी चार अप्रैल को पटना में गया से होगा. जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के कप्तान गिरधर ने टॉस जीतकर पहले क्ष्ेात्ररक्षण करने का फैसला किया. मुजफ्फरपुर की टीम ने रोहित की नाबाद 49 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 147 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी समस्तीपुर की शुरुआत काफी निराशाजनक रही. पहले ओवर में ही उसके कप्तान गिरधर और सौरभ संकल्प आउट हो गये. इसके बाद टीम एक एक रन के लिए जूझती रही. अंत में संजीव और अंकुर आशीष ने अपने हाथ दिखाये और लगा कि अब टीम जीत जायेगी. लेकिन इन दोनों के आउट होते ही यह उम्मीद भी समाप्त हो गयी. समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों मे नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी. मैच में मुजफ्फरपुर के राजीव कुमार और मोतिहारी के वेदप्रकाश ने अम्पायर की भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन