बंदी कोर्ट का हुआ आयोजन

रोसड़ा. स्थानीय उपकारा परिसर में शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार एसीजेएम कृष्णा प्रताप सिंह के नेतृत्व में ट्रायल के अधीन बंदी से संबंधित कोर्ट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसीजेएम ने बंदियों को जानकारी दी कि जो अपने सजा का आधी सजा भुगत लिए हों उन्हें सीधे उच्चतम न्यायालय द्वारा […]
रोसड़ा. स्थानीय उपकारा परिसर में शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार एसीजेएम कृष्णा प्रताप सिंह के नेतृत्व में ट्रायल के अधीन बंदी से संबंधित कोर्ट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसीजेएम ने बंदियों को जानकारी दी कि जो अपने सजा का आधी सजा भुगत लिए हों उन्हें सीधे उच्चतम न्यायालय द्वारा सजायुक्त करने का प्रावधान है. इसके लिए वैसे बंदियों को 436 सीआरपीसी एक्ट का मापदंड पूरा करना होगा. कोर्ट कर्मी राजेश कुमार ने बताया कि इस जेल में इस तरह का एक भी सजायाफता बंदी नहीं है. जिस कारण डिस्पोजल नहीं हुआ. मौके पर काराधीक्षक ज्ञनिता गौरव, सहायक कारा अधीक्षक सुधीर कुमार के अलावे कोर्ट कर्मी ललन कुमार व राजेश कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










