बिहार दिवस पर पुरस्कृत होंगे बच्चे

Published at :21 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर पुरस्कृत होंगे बच्चे

समस्तीपुर. समेकित बाल विकास कोषांग व महिला विकास निगम के संयुक्त तत्वाधावन में जिले के बच्चों क ो पुरस्कृत किया जायेगा. बिहार दिवस पर इन्हें यह पुरस्कार दिया जायेगा. इस बाबत जानकारी देते हुये डीपीओ अखिलेश सिंह व डब्लूडीसी के डीपीओ मनोज सिन्हा ने बताया कि इन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ही पुरस्कार दिया जायेगा. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. समेकित बाल विकास कोषांग व महिला विकास निगम के संयुक्त तत्वाधावन में जिले के बच्चों क ो पुरस्कृत किया जायेगा. बिहार दिवस पर इन्हें यह पुरस्कार दिया जायेगा. इस बाबत जानकारी देते हुये डीपीओ अखिलेश सिंह व डब्लूडीसी के डीपीओ मनोज सिन्हा ने बताया कि इन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ही पुरस्कार दिया जायेगा. इन बच्चों में निबंध में रिया पल्लवी, डॉली गुप्ता, शिवांगी प्रिया, पेंटिग में शबाहत अंजुम, तनु कुमारी, श्रद्धा सुमन,भाषण में कविता कु मारी, स्वीटी कुमारी, श्रद्धा सुमन व नुक्कड़ नाटक में नेहा, सपना, सुप्रिया, कविता कुमारी शामिल हैं.विद्यापतिनगर : बिहार दिवस को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शनिवार को प्रभात फेरी निकाली़ इसमें स्लोगन व नारे के साथ लोगों को जागरूक किया़ विद्यालय के एचएम राज कुमार सिंह की अगुआई में बच्चों ने विद्यालय से विद्यापतिनगर चौक, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय होते हुए आसपास के पोषक क्षेत्रों का भ्रमण किया़ इस दौरान उठता भारत, जागता भारत, अपना बिहार गौरवशाली बिहार,बिहार दिवस मनाना है, बिहार को आगे बढ़ाना है का नारा दिया़ प्रभात फेरी में शिक्षक मनोज कुमार, बीआर सी कुमार रंजन के अलावे कई शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन