ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला

Published at :21 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला

बिथान. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़री में शनिवार को ग्रामीणों के द्वारा तालाबंदी कर बीडीओ आर राज, बीइओ मो. इफेखार अहमद को सूचना दी. सूचना पर पहुंचे बीइओ से ग्रामीणों ने एमडीएम खिचड़ी में कीड़ा निकलने की शिकायत की. साथ ही विद्यालय में मेनू के अनुसार खाना नहीं मिलने व शिक्षकों के गायब रहने […]

विज्ञापन

बिथान. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़री में शनिवार को ग्रामीणों के द्वारा तालाबंदी कर बीडीओ आर राज, बीइओ मो. इफेखार अहमद को सूचना दी. सूचना पर पहुंचे बीइओ से ग्रामीणों ने एमडीएम खिचड़ी में कीड़ा निकलने की शिकायत की. साथ ही विद्यालय में मेनू के अनुसार खाना नहीं मिलने व शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत की. बीइओ ने जांच के कार्रवाई की बात कहकर ग्रामीणों को शांत कराकर विद्यालय का ताला खुलवाया. साथ ही एचएम सुरेंद्र यादव को सही समय पर आने समेत अन्य निर्देश दिये. मौके पर भवानी भारती, दिलीप राय, राजेंद्र पासवान, मुकेश पासवान, महेश्वर महतो, सुरेश यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन