शेरपुर डीह में आग लगने से ससुर व दामाद झुलसे

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के शेरपुर डीह गांव के वार्ड सात में बुधवार की रात हुई अगलगी की घटना में दो लोग, एक बकरी के झुलने के साथ ही एक फूसनुमा घर जल कर राख हो गया़ बुरी तरह झुलस चुकी बकरी ने कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया. वहीं आग से झुलसे गृह […]
विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के शेरपुर डीह गांव के वार्ड सात में बुधवार की रात हुई अगलगी की घटना में दो लोग, एक बकरी के झुलने के साथ ही एक फूसनुमा घर जल कर राख हो गया़ बुरी तरह झुलस चुकी बकरी ने कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया. वहीं आग से झुलसे गृह स्वामी व उसके दामाद की चिकित्सा स्थानीय पीएचसी में करायी जा रही है़ अगलगी की इस घटना में घर में रखे सभी सामान के नष्ट होने की जानकारी दी गयी है़ आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है़
आग से झुलस चुके रामचंद्र राम के पुत्र गृह स्वामी प्रमोद राम ने बताया कि आधी रात जब वह घर में सोया था तभी तेज तपिश के कारण जग गया़ तभी घर में से तेज आग की लपट दिखायी दी़ वह शोर मचाते हुए सबों को घर से बाहर किया़ आसपास के लोग काफी संख्या में जुटे और आग बुझाने में लग गय़े वह और उसके दामाद वीरेंद्र राम इस दौरान झुलस गय़े जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरा घर जल कर राख हो चुका था़
घर के समीप एक बकरी जो खूंटे से बंधी थी वह बुरी तरह झुलस गयी. कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया़ घर में रखे साइकिल कपड़ा अनाज बरतन आदि सभी जल कर नष्ट हो गय़े इस घटना में झुलस चुके ससुर दामाद का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है़ घटना की जानकारी मुखिया नीजु कुमारी ने अंचल कार्यालय को दिये जाने की जानकारी दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










