वॉक्सन निर्माण की सामग्री आपूर्ति की मांग

Published at :19 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
वॉक्सन निर्माण की सामग्री आपूर्ति की मांग

समस्तीपुर. इसीआरकेयू कारखाना स्टोर्स शाखा की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता शिव शंकर राय ने की. बैठक में शामिल शाखा पदाधिकारियों, सीसी मेंबर, वीजीएम, शाखा परिषद् आदि को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेल मंडल, कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है. वर्ष 1881 में यहां रेल कारखाना बना. आज […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. इसीआरकेयू कारखाना स्टोर्स शाखा की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता शिव शंकर राय ने की. बैठक में शामिल शाखा पदाधिकारियों, सीसी मेंबर, वीजीएम, शाखा परिषद् आदि को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेल मंडल, कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है. वर्ष 1881 में यहां रेल कारखाना बना. आज यह हालात है कि समानों के अभाव में निर्माण कार्य रुका हुआ है. वॉक्सन निर्माण में लगने वाले सामग्रियों की आपूर्ति बंद है. इसके कारण आज बंदी जैसी हालात हो गई है. समानों की शीघ्र आपूर्ति हो जिससे यहां निर्माण कार्य शुरू किया जा सके. वहीं कार्मिक अनुभाग में 1 नवंबर 2013 से कैडर के पुनर्गठन की मांग की गयी. अन्यथा आंदोलन करने की बात कही.मौके पर रामदयाल महतो, एसएस चौधरी,नंदु महतो, संजय वर्मा,विजय कुमार साह, सुरेश राय,शंकर पॉल, कामेश्वर राय, अमरजीत कुमार, राम बाबू झा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन