किसान नौजवान महारैली को ले बैठक

समस्तीपुर. रालोसपा दलित-महादलित प्रकोष्ठ की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने की. इसे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अतंत कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार सिर्फ ठगने का ही काम कर रही है. मांझी सरकार के द्वारा लिये गये सारे फैसला को उन्होंने रद्द कर दिया है. इससे उनकी मंशा उजागर हो […]
समस्तीपुर. रालोसपा दलित-महादलित प्रकोष्ठ की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने की. इसे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अतंत कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार सिर्फ ठगने का ही काम कर रही है. मांझी सरकार के द्वारा लिये गये सारे फैसला को उन्होंने रद्द कर दिया है. इससे उनकी मंशा उजागर हो गयी है. सूबे की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगामी पांच अप्रैल को किसान नौजवान महारैली में भाग लेने की अपील की. मौके पर अजय राम, विजय राम, प्रेमलाल पासवान, संतोष पासवान, संतलाल राम, रामनाथ राय, संतोष रजक आदि मौजूद थे. दलसिंहसराय : कार्यकर्ताओं की बैठक सीताराम महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें आगामी पांच अप्रैल को पटना में प्रस्तावित रैली की सफल बनाने की अपील की गयी. मौके पर बैद्यनाथ महतो, अमरकांत मिश्र, लालबाबू महतो, रामसागर महतो आदि मौजूद थे. दूसरी ओर छात्र लोक समता पार्टी की बैठक अंशु झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें महारैली को लेकर युवाओं और छात्रों से भागीदारी के लिए जिला कमेटी का गठन किया गया. जिसमें चेतन कुशवाहा, उपाध्यक्ष, मो. मेराज मीडिया प्रभारी, सचिव मो. आमिर के अलावा संतोष कुमार सुधांशु, मो. मजहर आदि को शामिल किया गया. मोक्े पर अनुराग ठाकुर, मिट्ठू पासवान, छोटू सिंह, ऋतुराज सिंह, केशव तिवारी, अनुभव राय, अविनाश राय, अभिषेक महतो, राज कुमार महतो आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










