युवक की मौत से पसरा मातमी सन्नाटा

Published at :18 Mar 2015 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत से पसरा मातमी सन्नाटा

मोहिउद्दीननगर : बीते 11 दिनों से पटना के निजी क्लिनिक में इलाजरत थाना क्षेत्र के अन्दौर, भूईयास्थान गांव के चौकीदार गनौर पासवान का 25 वर्षीय पुत्र मुनचुन पासवान की मौत सोमवार को हो जाने के बाद देर रात तक शव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया़ बीते पांच मार्च को वह महनार बाजार […]

विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : बीते 11 दिनों से पटना के निजी क्लिनिक में इलाजरत थाना क्षेत्र के अन्दौर, भूईयास्थान गांव के चौकीदार गनौर पासवान का 25 वर्षीय पुत्र मुनचुन पासवान की मौत सोमवार को हो जाने के बाद देर रात तक शव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया़ बीते पांच मार्च को वह महनार बाजार स्थित अपने ससुराल जा रहा था़
ससुराल पहुंचने से पूर्व देशराजपुर गांव के बंजरगवली चौक के करीब अनियंत्रित होकर बाइक पलट जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया़ पीछे से आ रही गाड़ी के ड्राइवर की नजर जब घायल युवक पर पड़ी तो उसने सड़क पर गिरे युवक के मोबाइल से इस घटना की सूचना युवक के ससुरालवालों को दी़ ससुराल वालों ने पहले युवक का इलाज महनार में ही कराया परन्तु इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया़ पटना के निजी क्लीनिक में युवक का इलाज चलता रहा आखिरकार युवक ने सोमवार करीब तीन बजे दम तोड़ दिया़
बताते चलें कि बड़े अरमान से चौकीदार गनौर पासवान ने मुनचुन की शादी महनार बाजार की खुशबू के साथ की थी़ परिजनों ने जानकारी दी कि खुशबू मां बनने वाली है़ जैसे ही शव मृतक युवक के गांव पहुंचा पत्नी खुशबू शव से लिपट-लिपटकर रो रही थी़ उसके क्रंदन और चीत्कार सम्पूर्ण वातावरण गमगीन था़ बार-बार वह गश्त खाकर बेहोश रही थी़ मां महोखा देवी व पिता गनौर पासवान बेसुध थ़े मौके पर भाजपा मंडल सह मुखिया राजकुमार पाल, रविश कुमार सिंह, राजाराम पंडित, अशर्फी पासवान आदि मृत युवक के परिजनों को ढ़ांढस बंधा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन