पूनम के आंचल को सूना कर गया मुन्ना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : पहाड़पुर चकरमन निवासी गनौर राय के तीन लड़कों में सबसे छोटा था अमरजीत. शायद सभी भाइयों में छोटा भाई होने के कारण मां का प्यारा था अमरजीत, जिसे घर के सभी लोग मुन्ना कहकर बुलाते थे. 13 मार्च को घर के निकट से ही लापता हो गया था मुन्ना. पूरे क्षेत्र में […]
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : पहाड़पुर चकरमन निवासी गनौर राय के तीन लड़कों में सबसे छोटा था अमरजीत. शायद सभी भाइयों में छोटा भाई होने के कारण मां का प्यारा था अमरजीत, जिसे घर के सभी लोग मुन्ना कहकर बुलाते थे. 13 मार्च को घर के निकट से ही लापता हो गया था मुन्ना. पूरे क्षेत्र में खोजबीन करने के बाद भी उसके बारे में पता नहीं चल सका था.
घर में पिछले कई दिनों से चूल्हा भी नहीं जला था. घर के सभी सदस्य पूनम की आंखों का तारा मुन्ना को खोजने में लगे थे. घर के सभी लोगों को उम्मीद थी कि मुन्ना कही चला गया है, उसके आने का इंतजार कर रहे लोगों को जब मुन्ना के शव मिलने की खबर मिली तो उन लोगों के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा.
पूरे गांव के लोग मकई के खेत की तरफ दौड़ पड़े. पहाड़पुर चकरमन निवासी रामचंद्र राय के पुत्र गनौर राय मजदूरी कर जीविकोपाजर्न करते हैं. उनके चार पुत्री एवं तीन पुत्रों बबलू, रमेश में सबसे छोटा था मुन्ना. जिस स्कूल में मुन्ना पढ़ने जाता था, उसी के पीछे उसका शव मिला. 13 मार्च की शाम घर से मुहं धोने चापाकल पर गया था मुन्ना. वहां से कहां चला गया या कोई उसे ले गया. यह पहेली बनी हुई है. घर के लोग चारों तरफ खोज में लगे थे. सगे-संबंधियों के यहां भी खोज की जा रही थी. पूरे थाना क्षेत्र में माइकिंग भी करायी गयी थी. थाने में लापता का सनहा भी दर्ज कराया गया था. घर के लोगों को उम्मीद थी कि मुन्ना कहीं चला गया होगा.
लौटने की प्रतीक्षा में घर के सारे सदस्य आंख बिछाये बैठे थे. इसी बीच मंगलवार की सुबह मक्का के खेत में मुन्ना का शव मिला. शव के निकट मौजूद लोग अपने आप से सवाल कर रहे थे कि आखिर किसने और क्यों की इस अबोध बालक की हत्या. गनौर मजदूरी कर किसी तरह गुजर बसर करता है. इसकी किसी से क्या दुश्मनी थी. इस तरह के सैकड़ों सवाल लोग खुद से कर रहे थे. शव के कुछ की दूरी पर मुन्ना का कपड़ा भी देखा गया. वहीं एक तरफ बियर का खाली बोतल भी पड़ा था.
शव देखने से लगता था कि कहीं मिट्टी के अंदर से कोई जानवर खींचकर उसे उस जगह पर लाया होगा. शव देखने वाले की रूह कांप गयी. इस कदर की थी उस अबोध बालक की हत्या. शव के निकट पुलिस पहुंच चकी थी और थानाध्यक्ष बीएन मेहता मामले की छानबीन कर रहे थे. पूनम का दुलारा था मुन्ना. 13 मार्च को विद्यालय से 4 बजे घर लौटा और पड़ोस में थी शादी वहां भोज खाने चला गया. भोज खाकर लौटा तो बहन बोली मुहं धोने चापाकल पर गया मुन्ना, वहीं से गायब हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










