पैक्स चुनाव: प्रखंडों में ही होगा समाग्री वितरण कार्य

समस्तीपुर. जिले के 25 पैक्सों में आगामी 20 मार्च को हाने वाले चुनाव के लिये सामग्री के वितरण का कार्य सीधे प्रखंडो से ही होगा. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि प्रखंड में जिन पैक्सों में चुनाव हो रहे है वहां एक एक केद्र बनाकर सामग्री वितरण का […]
समस्तीपुर. जिले के 25 पैक्सों में आगामी 20 मार्च को हाने वाले चुनाव के लिये सामग्री के वितरण का कार्य सीधे प्रखंडो से ही होगा. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि प्रखंड में जिन पैक्सों में चुनाव हो रहे है वहां एक एक केद्र बनाकर सामग्री वितरण का कार्य किया जायेगा. इनमें विभूतिपुर में पुस्तकालय भवन विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय परिसर, कल्याणपुर में उच्च विद्यालय कल्याणपुर, खानपुर में प्रखंड मुख्यालय खानपुर, मोहिउद्दीननगर में प्रखंड पंचायत समिति भवन पर केंद्र बनाया गया है. इसी तरह मोरवा में पंचायत समिति भवन मोरवा, पूसा में पंचायत समिति भवन पूसा, रोसड़ा में प्रखंड पंचायत समिति भवन रोसड़ा, समस्तीपुर में पंचायत समिति भवन, ताजपुर में पंचायत समिति भवन व उजियारपुर में ई किसान भवन पर सामग्री वितरण का कार्य किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










