इंजीनियरिंग-टेक्नोलॉजी की डिग्री दूरस्थ शिक्षा से नहीं

दूरस्थ शिक्षा परिषद व यूजीसी की संयुक्त कमेटी ने लगायी मुहरसमस्तीपुर. इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी का डिग्री-डिप्लोमा अब दूरस्थ शिक्षा से नहीं मिलेगा़ विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी शिक्षण संस्थानों को आगाह कर दिया है़ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश के तहत अब मुक्त व दूरस्थ शिक्षा के […]
दूरस्थ शिक्षा परिषद व यूजीसी की संयुक्त कमेटी ने लगायी मुहरसमस्तीपुर. इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी का डिग्री-डिप्लोमा अब दूरस्थ शिक्षा से नहीं मिलेगा़ विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी शिक्षण संस्थानों को आगाह कर दिया है़ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश के तहत अब मुक्त व दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से डिप्लोमा और बैचलर व मास्टर डिग्री नहीं दी जायेगी़ अल इंडिया काउंसिल फर टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) ने दूरस्थ शिक्षा से केवल एमबीए और एमसीए को छोड़ इंजीनियरिंग तथा टेक्नोलॉजी से जुड़े आर्किटेक्चर, टाउन प्लानिंग, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, अप्लाइड आर्ट एंड क्राफ्ट टेक्नोलॉजी व पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट को मान्यता नहीं दी है़ गुरुकुल के सचिव मिनेष कुमार ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा परिषद और यूजीसी की संयुक्त कमेटी ने इस पर मुहर भी लगा दी है़ जारी आदेश में कहा गया है कि यूजीसी अधिनियम में संशोधन के अंतिम निर्णय होने तक इस पर रोक लगा दी गयी है़ यूजीसी और एआइसीटीइ उन विवि और शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई करेगी, जो ऐसे व्यावसायिक कोर्स का संचालन करेंगे़ यूजीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से संचालित कोर्स के अनुमति पर भी विचार नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










