चुनाव के लिये तीन गुटों ने भरे परचे

Updated:
विज्ञापन

18 मार्च को होगा पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनावसमस्तीपुर. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के समस्तीपुर शाखा में विभिन्न पदों पर चुनाव आगामी 18 मार्च को होगा. इसके लिये रविवार को पुलिसकर्मियों के तीन गुटों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किये गये. सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. एसोसिएशन में सभापति के लिये वरुण […]

विज्ञापन

18 मार्च को होगा पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनावसमस्तीपुर. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के समस्तीपुर शाखा में विभिन्न पदों पर चुनाव आगामी 18 मार्च को होगा. इसके लिये रविवार को पुलिसकर्मियों के तीन गुटों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किये गये. सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. एसोसिएशन में सभापति के लिये वरुण कुमार, अनिल सिंह,भिखारी सिंह यादव, उपसभापति के लिए प्रेमरंजन तिवारी, मुस्ताक अली, धर्मेंद्र पासवान, सचिव पद के लिये मनोज कुमार, अशोक कुमार, लक्ष्मीकांत सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार गौड ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसी तरह संयुक्त सचिव के लिए अविनाश चंचल उरांव, सत्यलाल टुडू, तरकेश्वर प्रसाद, केंद्रीय सदस्य के लिए मो. नौशाद आलम, विपिन कुमार सिंह, मो. समसुद्दीन और अंकेक्षक के लिए अमरवीर कुमार, अमित कुमार झा एवं जिनिद होरो ने भी नामांकन का पर्चा भरा है. मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में बिजाधर सिंह और संजय यादव चुनाव कार्यों की देखरेख कर रहे हैं. वहीं पर्यवेक्षक मुस्ताक खां को बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन