घर में घुस कर महिला को पीटा
सिंघिया. थाना क्षेत्र के सिंघिया 2 में फसल काटने एवं घर पर चढ़कर मारपीट में वीणा देवी उर्फ मोना देवी घायल हो गयी. इलाज पीएचसी में किया गया. परंतु गंभीर स्थिति को देखकर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घायल ने पुलिस को दिये फर्द बयान में गांव के प्रभुरंजन सिंह, अभयरंजन सिंह, नित्यानंद […]
सिंघिया. थाना क्षेत्र के सिंघिया 2 में फसल काटने एवं घर पर चढ़कर मारपीट में वीणा देवी उर्फ मोना देवी घायल हो गयी. इलाज पीएचसी में किया गया. परंतु गंभीर स्थिति को देखकर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घायल ने पुलिस को दिये फर्द बयान में गांव के प्रभुरंजन सिंह, अभयरंजन सिंह, नित्यानंद सिंह, दिलीप सिंह को आरोपित किया है. उसने कहा है कि आरोपितों ने उसके खेत से राई का फसल काट लिया. जानकारी मिलने पर परिजन ने थाने को सूचना देने के लिए निकले. इस बीच आरोपितों ने महिला के घर में घुसकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल हो गया. परिजनों के आने पर महिला को पीएचसी में भर्त्ती कराया गया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू आचार्य ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. दूसरी घटना में भरिहार गांव में आपसी विवाद में पुनीता देवी जख्मी हो गयी. जिनका इलाज भी पीएचसी में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










