मृत बच्चों के परिजनों को मिला दो-दो लाख रुपये का चेक
फोटो संख्या : 9 समस्तीपुर. पटोरी प्रखंड के इमनसराय पंचायत के इस्माइलपुर गांव में विगत 14 मार्च को हुई अगलगी की घटना में झुलसकर मरे चार बच्चों के परिजनों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार डीएम एम. रामचंद्रुडु ने दो-दो लाख रुपये का मुआवजा का चेक प्रदान किया. डीएम ने शोक संतप्त परिवारों से भेंट की […]
फोटो संख्या : 9 समस्तीपुर. पटोरी प्रखंड के इमनसराय पंचायत के इस्माइलपुर गांव में विगत 14 मार्च को हुई अगलगी की घटना में झुलसकर मरे चार बच्चों के परिजनों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार डीएम एम. रामचंद्रुडु ने दो-दो लाख रुपये का मुआवजा का चेक प्रदान किया. डीएम ने शोक संतप्त परिवारों से भेंट की व उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की. डीएम ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि व आपदा प्रबंधन कोष से डेढ़-डेढ़ लाख का चेक प्रदान किया गया. डीपीआरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा के तौर पर कुल आठ लाख रुपये का चेक दिया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी, अपर समाहर्ता गौतम पासवान, ओएसडी मो. रिजवान सहित पीडि़त परिवार के परिजन लोग भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










