ट्रेन से गिरकर दसवीं बोर्ड का छात्र जख्मी, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 27दलसिंहसराय. स्थानीय स्टेशन के डाउन आउटर सिगनल के समीप 55538 डाउन समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन से गिरकर दसवीं बोर्ड का छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में वह अपनी दोनों पांव गंवा बैठा. छात्र बछवाड़ा थाने के रसीदपुर गांव का रहने वाला चंदेश्वर महतो का पुत्र गणेश कुमार (17) बताया जाता […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 27दलसिंहसराय. स्थानीय स्टेशन के डाउन आउटर सिगनल के समीप 55538 डाउन समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन से गिरकर दसवीं बोर्ड का छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में वह अपनी दोनों पांव गंवा बैठा. छात्र बछवाड़ा थाने के रसीदपुर गांव का रहने वाला चंदेश्वर महतो का पुत्र गणेश कुमार (17) बताया जाता है. घटनास्थल पर इलाज के दौरान ले जाने के क्रम में उसने अपना परिचय बताते हुए कहा कि वह स्थानीय छत्रधारी इंटर स्कूल का छात्र है. समस्तीपुर में दसवीं बोर्ड परीक्षा का केंद्र देखकर लौट रहा था. इसी दौरान दलसिंहसराय स्टेशन से ट्रेन खुलने के साथ ही पांच फिसल गया. इससे वह नीचे गिर पड़ा. सूचना पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सतीश कच्छप के नेतृत्व में पहुंचे जीआरपी जवान शैलेंद्र कुमार सिंह व बबलू कुमार ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक डॉ जीएसपी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन