ताजपुर रोड में महिला के साथ छेड़खानी, यूपी का जवान धराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार की सुबह नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़खानी की. आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और नगर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और पीड़ित महिला को अपने साथ थाना ले आयी. छानबीन के दौरान […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार की सुबह नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़खानी की. आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और नगर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और पीड़ित महिला को अपने साथ थाना ले आयी.
छानबीन के दौरान उसके जेब में मिले पहचान पत्र से पता चला कि नशे में धुत युवक यूपी के इलाहाबाद में पीएसी के रूप में कार्यरत अजरुन यादव है जो बलिया के सुल्तानपुर हल्दी गांव निवासी शिव दयाल यादव का पुत्र है. नगर पुलिस ने तत्काल उसका सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया. जहां उसके नशे में होने की पुष्टि हुई. इस बाबत नगर पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में पता चला है कि अजरुन यादव छूट्टी लेकर घर के लिये चला था. आशंका जतायी जा रही है कि रास्ते में ही वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया. गिरोह के सदस्यों ने उसका सामान भी लूट लिया है. वहीं नशे में होने के कारण वह समस्तीपुर में ट्रेन से उतर कर भटकते हुए ताजपुर रोड पहुंच गया. जहां नशे की हालत में घटना हो गयी. इधर, मामले को समझने के बाद पीड़ित महिला ने भी युवक पर से अपना आरोप वापस ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










