गल्ला भंडार का ताला तोड़ चार लाख की चोरी
उजियारपुर. थाना क्षेत्र के गावपुर योगी चौक पर रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने विकास गल्ला भंडार का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये मूल्य के सामनों की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में पीडि़त व्यवसायी नरेश कुमार के सूचना पर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. […]
उजियारपुर. थाना क्षेत्र के गावपुर योगी चौक पर रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने विकास गल्ला भंडार का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये मूल्य के सामनों की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में पीडि़त व्यवसायी नरेश कुमार के सूचना पर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. साथ ही व्यवसायी ने चोरी से संबंधित मामला थाने में दर्ज कराया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात दुकान बंद कर श्री कुमार अपने घर चले गये. इस बीच चोरों ने दुकान के आगे का गेट तोड़ अंदर प्रवेश कर गया साथ ही अंदर लगे शटर के ताले को तोड़ लाखों रुपये मूल्य के सिगरेट, कि शमिश, काजू समेत अन्य कीमती सामन चले चंपत हो गये. घटना की जानकारी सुबह सेल्समैन अजय कुमार ने दिया. तब जाकर व्यवसायी दुकान पहुंच स्थिति को दंग देख रह गये. वहीं इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










