बाजा बजाने से इनकार करने पर मारी गोली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिंघिया/समस्तीपुर : थाना क्षेत्र के माहे गांव शुक्रवार को दरवाजे पर आकर बजा बजाने से इनकार करने पर युवक को गोली मार दी. गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं इस घटना में घायल घायल दो […]
विज्ञापन
सिंघिया/समस्तीपुर : थाना क्षेत्र के माहे गांव शुक्रवार को दरवाजे पर आकर बजा बजाने से इनकार करने पर युवक को गोली मार दी. गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया.
वहीं इस घटना में घायल घायल दो और लोगों का उपचार पीएचसी में ही किया जा रहा है. पुलिस माममले की जांच में जुटी है. गोली माहे गांव निवासी महेश राम (18) को मारी गयी है. वहीं दो अन्य घायलों में सुकन राम और भीखर राम शामिल हैं. दोनों मारपीट के दौरान घायल हुए. जानकारी के अनुसार महेश राम अपने साथियों के साथ खुद के दरवाजे पर ही गीत गाते हुए बाजा बजा कर होली के उल्लास में डूबा हुआ था. इसी बीच दिलीप सिंह अपने साथियों के साथ उसके दरवाजे पर पहुंच गया.
साथ ही बाजा बजा कर गीत गाने वालों को अपने दरवाजे पर चलने को कहा. इससे इनकार करने पर लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. घायल के मुताबिक दिलीप ने फायरिंग कर दी. जिससे गोली उसके सीने में जा धंसी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े. इस बीच बीच बचाव करने के दौरान सुकन और भीखर चोटिल हो गया. लोगों को आते हुए देख कर सभी आरोपी फरार हो गये. बाद में लोगों ने आपसी सहयोग से घायलों को पीएचसी में दाखिल कराया. थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि का कहना है कि घायल का फर्द बयान लिया गया है. आरोपितों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










