जयंती पर याद किये गये हरिवंश बाबू

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 12 समस्तीपुर. शहर के लक्ष्मी टॉकिज परिसर में प्रखर समाजसेवी हरिवंश नारायण सिंह की 81वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शिक्षाविद् सुरेश नारायण शर्मा, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम, भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी शशिकांत आनंद, क ांग्रेस नेता विश्वनाथ साह व रालोसपा के प्रांतीय नेता […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12 समस्तीपुर. शहर के लक्ष्मी टॉकिज परिसर में प्रखर समाजसेवी हरिवंश नारायण सिंह की 81वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शिक्षाविद् सुरेश नारायण शर्मा, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम, भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी शशिकांत आनंद, क ांग्रेस नेता विश्वनाथ साह व रालोसपा के प्रांतीय नेता विनोद चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर समाज के उत्थान व राष्ट्र कल्याण में युवाओं की भूमिका विषयक विचार संगोष्ठी भी आयोजित हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ठाकुर ने की. जबकि संचालन रोशन सिंह ने किया. आगत अतिथियों का स्वागत लक्ष्मी टॉकिज के व्यवस्थापक चंद्रभूषण सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन हरिवंश नारायण सिंह के पुत्र लाल बहादुर सिंह उर्फ लाल बाबू सिंह ने किया. वक्ताओं ने स्व. सिंह क ो महान समाजवादी, प्रखंड समाजसेवी, गरीब गुरबों का मसीहा व शोषितों का आवाज बुलंद करनेवाला बताया. वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुये उन्हें युगो तक याद आते रहने की भी बात कही. मौके पर राजाराम सिंह, प्रो. शाहीद अहमद, अनंत कुमार राय, संजीव पांडेय, भरत राय, प्रो. विजय शर्मा, शारिक रहमान लवली, प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह, राजेश्वर ठाकुर, शशिभूषण शर्मा, शत्रुध्न प्रसाद पंजी, सत्यनारायण सिंह, राम सागर पासवान, रंजीत कुमार रंभू, इंद्रजीत राय, मुकेश सिंह, मनोज कुमार राय, प्रदीप शाह शिवे, नवीन सिंह, जितेंद्र सिंह चंदेल, चंद्रकांत चौधरी, बलिराम शर्मा, प्रो. हरिओम शाही आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन